भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने चंदौसी में बदायूं चुंगी पर तीन कृषि कानून के विरोध में शनिवार को कानून की प्रतियां जलाईं। इसके बाद एसडीएम चंदौसी को ज्ञापन सौंप कर कृषि कानून को वापस कराने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंदौसी में बदायूं चुंगी पर तीन कृषि कानून के विरोध में शनिवार को कानून की प्रतियां जलाई गईं। एसडीएम चंदौसी को ज्ञापन सौंप कर कृषि कानून को वापस कराने की मांग की गई। इसके बाद बदायूं चुंगी के निकट एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रमुख महासचिव सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने प्रगति विहार से बदायूं चुंगी तक पैदल मार्च किया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन कर कानून की प्रतियां जलाई। इस मौके पर विजेंद्र सिंह यादव, मोहर सिंह, महिपाल सिंह यादव, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।