चंदौसी। पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए छठे राउंड की प्रक्रिया शुरू हुई गई। प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग में 21 से 25 अगस्त तक छात्र-छात्राएं अपनी पसंदीदा सीट के लिए विकल्प भर सकेंगे। साथ ही, 27 अगस्त से एक सितंबर तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अब तक राजकीय पॉलिटेक्निक में 222 अभ्यर्थी प्रवेश ले चुके हैं।
राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल, केमिकल व प्रिंटिंग की 75-75 सीटें हैं। इसके अलावा लेटरल एंट्री की 14 सीटें हैं। पांच चरणों में अब तक करीब 222 अभ्यर्थी प्रवेश ले चुके हैं। संस्थान के काउंसलर व लेक्चरर क्षितिज गुप्ता ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जो अब तक पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश से किसी कारणवश रह गए है। वे छठे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। छठे चरण में 21 से 25 अगस्त तक अभ्यर्थी अपनी पसंदीदा सीटों के लिए विकल्प भर सकेंगे। 26 अगस्त को सीटों का आंवटन होगा। वहीं, 27 से एक अगस्त तक काउंसलिंग व दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।