फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की महापंचायत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू टिकैत के बैनर तले 28 जुलाई को बहजोई स्थित कलक्ट्रेट परिसर में महापंचायत प्रस्तावित है। संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि इस महापंचायत में साठ गांवों के करीब ढाई हजार से अधिक किसान करीब पांच सौ ट्रैक्टर ट्रालियों से पहुंचकर भाग लेंगे।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर यह महापंचायत आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने के लिए किसानों से अपील की गई है, ताकि वो महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को पूर्व में 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन समाधान के लिए सौंपा गया था। लेकिन प्रशासन ने उसका समाधान नहीं किया। इस पर महापंचायत किए जाने का ऐलान किया गया। इसमें जिले के करीब 60 गांवों के ढाई हजार से अधिक किसान 500 ट्रैक्टर-ट्रॉली से महापंचायत में पहुंचकर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें