फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीजे के वाहन से कुचलकर छह वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा में शनिवार की रात करीब सात बजे बरात में डीजे बजा रहे वाहन ने छह वर्षीय बालिका सुरभि को कुचल दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची बरात चढ़त का कार्यक्रम देखने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन

गांव निवासी सोहनपाल के बेटे श्योराज की बरात जा रही थी। इसमें एक वाहन पर डीजे भी बज रहा था। गांव में तमाम लोग बरात देखने के लिए घरों की छत और सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बच्ची भी मौजूद थी। किसी तरह वाहन चालक ने बच्ची को रौंद दिया। बालिका की मां रीता ने बताया कि उनकी छह बेटियां हैं।
सुरभि पांचवें नंबर की थी। बरात देखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान डीजे लेकर चल रहे वाहन चालक ने बेटी को रौंद दिया और हादसे के बाद वह भाग गया। रजपुरा थाना प्रभारीर संदीप चौधरी ने बताया कि चालक अपने वाहन के साथ भाग गया है। बालिका की मां की ओर से तहरीर दी गई है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर बालिका की मौत के बाद बरात गमगीन माहौल में रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें