फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की बात-संभल जिले में 24 घंटे के भीतर दो मासूमों समेत छह लोग जीत गए कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। कोरोना के संक्रमण के बीच एक राहत भरी खबर आई है। संभल जिले के छह लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से जंग जीत गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट कर 13 हो गई है। यह लोग कोरोना अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं और किसी की हालत क्रिटिकल नहीं है।
विज्ञापन

नई सराय संभल में जिनके घर जमात ठहरी थी उस घर की दो बेटियां कोरोना संक्रमित हुईं थीं और अब ठीक हो गईं। इसमें एक मासूम है और एक किशोरी है। दोनों नरौली में भर्तीं थीं और इलाज के बाद कोरोना से जंग जीत गईं हैं। इन बेटियों का पड़ोसी भी जमातियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव आया था वह भी कोरोना से जंग जीत गया है। नई सराय से दो बेटियों समेत और पड़ोसी युवक को 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल ले जाया गया था। यह सभी 16 दिन में कोरोना को पराजित कर छुट्टी पा गए हैं। वहीं जुनावई के रिवाड़ा गांव एक महिला जो दिल्ली से 27 अप्रैल को कोरोना लेकर आई थी। मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती थी वह महिला भी कोरोना से जंग जीत गई है। पिछले चौबीस घंटे में दो मासूमों समेत कुल छह लोग कोरोना से जंग जीत गए हैं। इसमें मासूम और उसका चाचा रजपुरा के निवासी हैं। यह दोनों बुधवार को रात मुरादाबाद के टीएमयू में कोरोना से जंग जीते थे। इन्हें गुरुवार को छुट्टी दे दी गई है। इस हिसाब से संभल जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या घट कर 13 रह गई है। दूसरे जनपदों में संभल जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या को शामिल कर दिया जाए तो कुल कोरोना संक्रमित 33 हैं। संभल जिले के तीन लोग मेरठ में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों उपचार कराने गए थे। इसमें एक की मेरठ मेडिकल कालेज में रविवार को मौत हुई है। दो अभी उपचार में हैं। यह वही हैं जो गोली लगने से संभल जिले में घायल हुए थे और मेरठ रेफर किए गए थे। मेरठ में कोरोना संक्रमित हो गए। तमिलनाडु का एक जमाती मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित निकला था जिसकी मौत हो गई है। इस तरह से कोरोना से संभल जिले के दो लोगों की मौत हुई है। अब 13 लोग उपचार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें