फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में 3.86 लाख परिवारों को मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में 3.86 लाख राशनकार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न योजना का लाभ मिलेगा। तीन महीने तक सरकार ने जिन 80 करोड़ परिवारों के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का इंतजाम किया है। उसमें संभल जिले के 3.86 लाख परिवार भी शामिल हैं। इन्हें अप्रैल में पांच किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से निशुल्क खाद्यान्न मिल चुका है। अब मई का खाद्यान्न 15 मई से मिलेेगा। खाद्यान्न में पांच किलोग्राम तियूनिट के हिसाब से चावल आया है। एक किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से चना आया है। जिला आपूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि पर्यवेक्षकों की देखरेख में शुक्रवार को सुबह सात बजे से 12 बजे तक खाद्यान्न का वितरण होगा। शाम के वक्त एक बजे से छह बजे तक वितरण होगा।इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कार्डधारकों की कतार एक एक मीटर दूरी पर लगवानी होगी। कोरोना से बचाव के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें