फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह की मौत, 162 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रही है। वहीं दूसरी ओर मौत का आंकड़ा भी जिले में बढ़ रहा है। मंगलवार को 162 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 17 पुलिस कर्मी बहजोई थाने के शामिल हैं। एडीएम कार्यालय के दो कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बीएसए कार्यालय और सीओ कार्यालय संभल में भी एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। छह लोगों ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में दम तोड़ने वालों की संख्या 28 हो चुकी है। जबकि कोरोना काल शुरू होने से अब तक 76 लोगों की संक्रमण से जान गई है। सोमवार की देर रात सरायतरीन निवासी भाजपा नेता के 70 वर्षीय पिता की कोरोना संक्रमण से जूझते हुए मौत हो गई। सदमें में बुजुर्ग की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की मौत से पूरे इलाके में गम की लहर दौड़ गई। कोरोना संक्रमण से जूझते हुए गुन्नौर के गांव बघाऊ निवासी 45 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने दम तोड़ दिया। तीसरी मौत संभल के मंडी किशनदास सराय में 24 वर्षीय युवती की हुई है। इसके साथ ही दो महिलाओं समेत एक बुजुर्ग की भी संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच की है। और जो लोग संक्रमण से जान गवां चुके हैं उनके संपर्क में रहे लोगों की भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें