फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार छह घायल, दो महिलाओं की जान गई

Sat, 07 Nov 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गांव भकरौली और गांव कैल के बीच शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 22 लोग सवार थे जो गांव अजीजपुर थाना जुनावई से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया गया कि सभी लोग घायल देवेंद्र की मामी के अंतिम संस्कार से वापस आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बहजोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों में मिथिलेश (40), नथिया (40), महारानी, देवेंद्र और उसका भाई अरविंद उम्र 29 साल और नन्ही (33) पत्नी रामखिलाड़ी निवासी खगूपुरा थाना रजपुरा घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नन्ह आैर नथिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान नन्ही नथिया ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें