बहजोई। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
मंगलवार की रात सवा बारह बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से ओमप्रकाश पुत्र गिरधारी निवासी शहजादी सराय संभल घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा संभल बाईपास रेलवे क्रासिंग के निकट हुआ। वहीं बुधवार को दोपहर 12 बजे करीब अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से अमित पुत्र मुलायम सिंह निवासी गांव सादातबाड़ी कोतवाली बहजोई घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
इसके अलावा दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार हरिओम पुत्र रामकुमार निवासी गांव नंदपुर थाना जुनावई व मदनपाल पुत्र हरिसिंह निवासी गांव अल्लेहपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं तथा दूसरी बाइक पर सवार मुनेश पुत्र खूबचंद व राकेश पुत्र पन्नलाल गांव मझावली थाना बनियाठेर घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं घायलों में हरिओम, मदनपाल व राकेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।