फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल हो गई। वहीं ऑटो भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे ऑटो में सवार मासूम व दंपती समेत पांच लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बहजोई में पजाया के निकट ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गुड़िया पुत्री सलीश निवासी गांव अकबरपुर घायल हो गई। वहीं अनियंत्रित होकर ऑटो भी पलट गया। इससे ऑटो सवार राजू पुत्र कोमिल समेत उसकी पत्नी बब्ली व तीन वर्ष की मासूम बेटी डौली निवासी महमूदपुर थाना गुन्नौर तथा दो सगे भाई सोमवीर व रोहदाश पुत्र गण लटूरी घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा समेत दंपती व मासूम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां का कहना है कि ऑटो व चालक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें