फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीतरों की लड़ाई पर लगा रहे थे हार-जीत की बाजी, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। वर्धमान नदी किनारे तीतरों को लड़ाकर जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात तीतर और 11,140 रुपये नकद बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि शनिवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। नूरपुर गांव के पास वर्धमान नदी किनारे पुलिस ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी तीतरों को लड़ाकर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। जीतने पर रकम हासिल होती थी और हारने पर पैसे गंवाने पड़ते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल सात तीतर बरामद किए हैं। इसके साथ ही, कुल 11,140 रुपये की नकदी भी जब्त की गई। यह कार्रवाई जुआ अधिनियम की धारा 13जी के तहत की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इमरान निवासी भट्टी टोला, हीरालाल निवासी नूरपुर, रौदास निवासी पवसरा, पप्पन निवासी कस्बा बबराला, इंद्रपाल निवासी लावर और नेपाल निवासी कुवरी भूड़ शामिल हैं। इमरान के पास दो तीतर थे, जबकि अन्य पांच आरोपियों के पास एक-एक तीतर था। तलाशी के दौरान इमरान से 220 रुपये, हीरालाल से 20 रुपये और रौदास से 1,900 रुपये बरामद हुए। पप्पन से 250 रुपये, इंद्रपाल से 4,000 रुपये और नेपाल से 3,650 रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें