फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते का कत्ल: बहन को भाई व भाभी ने पीट-पीट कर मार डाला, जमीन को लेकर चल रही थी रंजिश

Thu, 14 Jul 2022 10:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

युवती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और बाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान की पौध में कीटनाशक का छिड़काव करने की शिकायत करने पहुंची बहन की भाइयों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की। आरोपियों की तलाश में पुलिस लग गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हत्या की सूचना पर पहुंची युवती की बड़ी बहनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बहनों का आरोप है कि भाइयों ने हत्या जमीन की खातिर की है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में सगे भाई व भाभी ने मुकेश कुमारी चंद्रा (35) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

यह वारदात उस समय हुई जब युवती अपने भाइयों से धान की पौध में किसी के द्वारा कीटनाशक का छिड़काव करने की शिकायत करने के लिए गई थी। युवती को अंदेशा था कि उसके भाइयों ने ऐसा किया है। इसी बात पर विवाद हो गया। युवती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और बाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि उनकी बहन की भाइयों ने शादी नहीं की। इसलिए उसने अपने हिस्से की छह बीघा जमीन ले ली थी और अलग घर में रहती थी। गुजारा करने के लिए सिलाई करती थी और खेती किसानी करती थी। जमीन लेने के बाद से भाइयों और बहन के बीच विवाद चल रहा है। इस समय जमीन का मामला चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन है। मृतका की बड़ी बहन का कहना है कि जमीन को लेकर ही हत्या की गई है। बताया कि वह चार बहन और दो भाई हैं। मुकेश कुमारी चंद्रा सबसे छोटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें