फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी स्पोर्टिंग ने फुटबॉल टूर्नामेंट में संभल टीम को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सिरसी फुटबॉल कप टूर्नामेंट में सिरसी स्पोर्टिंग और संभल की फुटबॉल टीम के बीच मैच हुआ। इसमें सिरसी स्पोर्टिंग ने संभल की टीम को 3-1 से पराजित कर दिया। शुक्रवार को खेले गए मैच में दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीमें एक-एक गोल करके बराबरी पर रहीं। पहले हाफ में सिरसी स्पोर्टिंग की ओर से फरमान ने गोल किया। जबकि संभल टीम की ओर से फुरकान ने गोल किया। दूसरे हाफ में सिरसी स्पोर्टिंग के खिलाड़ी बंटू ने दो गोल किए। जिसमें एक गोल पेनाल्टी के द्वारा किया गया। अंत मे सिरसी स्पोर्टिंग 3-1 से विजयी रही। मुख्य रेफरी नादिर रजा रहे। कमेंट्री नवाब हैदर ने की। इस दौरान मोहम्मद अब्बास, हसन मेहंदी, बब्बन, हसन शबी, नदीम, शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें