फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों के घर चोरी की घटनाएं, करीब एक लाख का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में दो स्थानों पर चोरी हुई। इसमें एक किसान के घर से पशु और दूसरे के यहां से सामान चोरी हुआ है। लोगों में चोरी की घटनाओं से रोष है। पीड़ित किसानों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। कस्बा गवां के मास्टर कॉलोनी निवासी नेत्रपाल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात पशुशाला में बंधी भैंस चोरी हो गई। चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि खोजबीन के दौरान एक मोबाइल मिला है। दूसरी घटना भूपेंद्र शर्मा के घर के बाहर हुई। ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें