फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : संभल में 79.14 और असमोली में 97.29 प्रतिशत कार्य पूरा

विज्ञापन
संभल नई तहसील सभागार में एसआईआर कार्य करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संभल। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कार्य चल रहा है। संभल विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का कार्य 79.14 प्रतिशत हो चुका है जबकि असमोली विधानसभा क्षेत्र में 97.29 प्रतिशत कार्य पूर्ण लिया गया है। अभी फार्म को ऑनलाइन कराने के लिए 11 दिसंबर तक का समय है, ऐसे में बीएलओ कार्य पूरा करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

एसआईआर कार्य को लेकर मतदाताओं के फार्म ऑनलाइन कराने के लिए जिम्मेदारी बीएलओ को मिली हुई है। कई दिनों से बीएलओ मतदाताओं से संपर्क करते हुए उनके फार्म ऑनलाइन करा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा भी बीएलओ के कार्य की निगरानी की जा रही है।
बात एसआईआर कार्य की प्रगति की करें तो संभल विधानसभा क्षेत्र में 372 मतदान बूथ हैं। इनसे संबंधित 372338 मतदाताओं के फार्म ऑनलाइन होने थे। अब तक 294671 फार्म ऑनलाइन हो चुके हैं। इसी तरह असमोली विधानसभा क्षेत्र में 389 मतदान बूथ हैं। यहां 379264 फार्म ऑनलाइन होने थे। इनमें से 369015 फार्म ऑनलाइन हो चुके हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि संभल विधानसभा क्षेत्र में 25554 मतदाता ऐसे हैं जो मिल नहीं रहे हैं। यह मृतक हो गए हैं, कहीं अन्य स्थान पर रहने के लिए चले गए हैं या फिर युवतियों की शादी हो चुकी है। वहीं असमोली विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं का डाटा 45565 है।

एसआईआर कार्य करते समय गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान

बहजोई। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की एसआईआर को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इस बीच, एसआईआर में अच्छा कार्य करने वाले बीईओ को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि एसआईआर के तहत बीएलओ, सुपरवाइजर्स, सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियम के मुताबिक अपना कार्य करें।साथ ही, विधानसभाओं में एसआईआर कार्य में तेजी लाने के लिए सकारात्मक कार्य करें, जिससे कि विधानसभाओं में समय रहते एसआईआर का कार्य पूरा हो सके। साथ ही, डाटा मैपिंग करते समय या उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजते हुए प्रत्येक बिंदु को दोबारा चेक करें, जिससे कि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। वहीं, कार्य करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
इस बीच डीएम ने अधिकारियों से बीएलओ का सहयोग करने की बात कही। डीएम ने कहा कि, निर्वाचन कार्य में अशुद्धियां न हों। इसका विशेष ध्यान रहे। बीएलओ पर दबाव से नहीं, सहयोग के साथ एसआईआर कार्य पूरा कराया जाए। डीएम ने कहा कि, अपात्र मतदाता किसी भी दशा में सूची में न रहे और पात्र मतदाता किसी भी दशा में सूची से न छूटे। इसके अलावा, शिफ्टेड मतदाताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। मतदाता सूची में शिफ्टेड मतदाता का नाम हो, इसका पूरा ध्यान रहे। इस बीच, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्य होने के बाद तय प्रारूप पर प्रमाण पत्र देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


इस बीच, एसआईआर में अच्छा कार्य करने पर डीएम ने बीईओ एमएल पटेल को शॉल, पुस्तक व 11000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें