फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कर चोरी के शक में मेंथा फर्म पर एसआईबी टीम का छापा

Wed, 04 Sep 2024 06:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। राज्य कर विभाग की एसआईबी ने चंदौसी के बिसौली गेट स्थित केमिकल्स और मेंथा फर्म के गोदाम व कार्यालय पर छापा मारा। देररात तक टीम की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर विकास चौधरी टीम के साथ बिसौली गेट स्थित एक केमिकल्स फर्म और मेंथा फर्म के गोदाम व ऑफिस पहुंचे। टीम ने पहुंचते ही गोदाम और ऑफिस के लोगों को एकत्र कर लिया। इसके बाद देररात तक किसी को न तो अंदर आने दिया न ही कोई बाहर आ सका। सूत्रों के अनुसार टीम ने खरीद फरोख्त में बड़ी कर चोरी पकड़ी है। रिकॉर्ड से कम माल मिलने का मामला सामने आ रहा ह। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच में जो गड़बड़ी मिलेगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल कर चोरी के अंदेशे में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें