फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामभद्राचार्य महाराज: 'संभल में 40 फीसदी हिंदू विरोधी, कल्कि अवतार के साथ सनातन विरोधियों का होगा विध्वंस'

Tue, 15 Apr 2025 09:37 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य ने संभल को कल्कि अवतार की जन्मभूमि बताया। उन्होंने कहा कि भगवान कल्कि सनातन विरोधियों का विध्वंस करेंगे और यह काल हिंदू धर्म के लिए स्वर्णिम शताब्दी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में गंगा-जमुना की अविरल धारा, हिंदी राष्ट्रभाषा, मानस राष्ट्रीय ग्रंथ और भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की भविष्यवाणी की।
विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज ने मंगलवार को संभल के बहजोई में श्रद्धालुओं को दर्शन देकर दीक्षा दी। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने संभल से अपने विशेष नाते की बात करते हुए कहा कि संभल भगवान कल्कि की जन्मभूमि है।

विज्ञापन


यहीं उनका अवतार होगा। यही हमारा पहला नाता है इस भूमि से। उन्होंने कहा कि दशम अवतार भगवान कल्कि का जन्म संभल में ही होना है। उनकी पत्नी पद्मावती होंगी। जगद्गुरु ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म के विरोधी हैं, भगवान कल्कि उनका विध्वंस करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि आज भी संभल में लगभग 40 प्रतिशत लोग सनातन धर्म विरोधी हैं। जगद्गुरु ने बताया कि उनके शिष्य डीएम राजेंद्र पैंसिया ने संभल में खुदाई कराई थी। उन्होंने कहा कि बहुत छलावे तक उनके ऊपर लगे, लेकिन भगवान ने सब समाधान कर दिया।
विज्ञापन


खुदाई बहुत अच्छी हुई। मुझे तो संभल बहुत अच्छा लगा। अयोध्या के बाद संभल में कब काम होगा, इस सवाल पर जगद्गुरु ने कहा कि तुरंत। काशी, मथुरा और संभल, सब तीनों चकाचक। उसी समय, फटाफट।

हिंदू धर्म के वर्तमान समय को लेकर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य ने कहा कि यह काल हिंदू धर्म के लिए बहुत अच्छा है। यह स्वर्णिम शताब्दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के भविष्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ होगा।

गंगा-जमुना की अविरल धारा होगी। हिंदी राष्ट्रभाषा होगी। रामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रंथ होगा। गोमाता राष्ट्रीय धरोहर होंगी। बहुत कुछ हो रहा है और भारत कम से कम तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

संभल हिंसा: जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली को मिली जमानत, एएसआई के दर्ज मुकदमों में सुनवाई
मंगलवार को मोहल्ला संभल रोड स्थित अस्थायी आवास पर जगद्गुरु श्रीराम भद्राचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए और दीक्षा दी। सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त डीआईजी शिवकुमार वाष्र्णेय की देखरेख में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से दर्शन किए।
विज्ञापन


यह क्रम करीब एक घंटे तक चला।सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने परिवार संग जगद्गुरु के दर्शन किए। वहीं, जेई अमित कटारिया और पीए सुनील कुमार समेत अनेक श्रद्धालुओं ने भी दर्शन कर दीक्षा ली। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी भी जगद्गुरु के दर्शन के लिए उनके अस्थायी आवास पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें