फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री कल्कि महोत्सव का शंखनाद, प्रचार रथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक श्री कल्कि महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

यह रथ सनातन संस्कृति, आस्था और अध्यात्म के इस महापर्व का आमंत्रण जन-जन तक पहुंचाएगा। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज और उत्तराखंड सरकार में मंत्री फरजाना बेगम इस अवसर पर उपस्थित रहीं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, श्री कल्कि महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण, राष्ट्र निर्माण और विश्व कल्याण का एक महायज्ञ है।
उन्होंने बताया कि यह रथ गांव-गांव जाकर सनातनी परिवारों को कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण देगा। कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य महाराज की भक्तिमय वाणी से कथा श्रवण के लिए भक्तों में उत्साह है। इस दौरान लवकुश शर्मा, सुधीर चाहल, निशांत त्यागी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शंखनाद के साथ रवाना किया गया रथ
प्रचार रथ को शंखनाद और पूर्ण शास्त्रीय विधि-विधान के साथ रवाना किया गया। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में धर्म और आध्यात्मिक उत्साह की लहर दौड़ गई। आचार्य प्रमोद कृष्णम के अनुसार, यह रथ प्रत्येक सनातनी परिवार को महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण देगा। महोत्सव का लक्ष्य सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण और विश्व कल्याण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें