फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी के वर्क से हुआ बाला जी श्रृंगार

Sat, 23 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
श्री हनुमान जयंती पर हवन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
हल्लूसराय में शुक्रवार को हनुमान जयंती मनाई गई। सुबह से ही हवन-पूजन शुरू हो गया। बाला जी का अभिषेक किया गया। विधि-विधान से हवन हुआ। हवन में आहुति डालने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। आयोजन कमेटी के सदस्यों में भारी उत्साह था। सरायतरीन में चांदी के बर्क के बाला जी का श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन


हल्लू सराय में हनुमान जयंती महोत्सव का यह 25वां आयोजन था जिसकी शुरुआत बुधवार को श्री अंखड रामायण के पाठ से हुई। इसी के तहत शुक्रवार को सुबह आठ बजे से महायज्ञ हुआ। रात्रि नौ बजे से देवी का जागरण किया गया। श्री बाला जी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे से भंडारा होगा।

श्री बाला जी सेवा मंडल सरायतरीन की ओर से प्राचीन महामृत्युंजय तीर्थ में श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। पंडित नरदेव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति डाली। यज्ञ की पूर्णाहुति पर युवा भक्तों ने 1100 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर यजमान के तौर पर संतराम गुप्ता, गौरव सर्राफ, पुनीत कुमार सर्राफ, सुनीत बॉबी, सौरव वार्ष्णेय, यति चंद्रा, लोकेश चौधरी, धीरज आर्य, कृपाराम गुप्ता, कुमार प्रखर, लाला संजय, सुमित, श्याम, राहुल कुमार, पिंकू, मुकेश कुमार आदि ने भाग लिया।

श्री बाला जी सेवामंडल के  अध्यक्ष पुनीत सर्राफ ने बताया कि 25 अप्रैल को बाला जी महाराज का रथ निकाला जाएगा। भक्तजन उसे नंगे पैर ही खींचेगे। भक्ति और आस्था का अनूठा संगम सामने आएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें