फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशल राजनीतिक व्यक्तित्व असमौली की सेवा को तैयार

Wed, 24 Aug 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
अवधेश कुमार यादव
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव में अपनी किस्मत अजमाने वाले नेताओं ने पैंतरे चलना शुरू कर दिया है, लेकिन इनमें से कुछ नेता ऐसे भी हैं जिन्हें उम्मीद है कि वो कोई दांव-पेंच न भी दिखाएं फिर भी जनता उन्हें पूरा सहयोग करेगी। ऐसे ही एक नेता हैं अवधेश कुमार यादव। संभल जिले की असमौली विधानसभा से भाजपा नेता अवधेश कुमार यादव पिछले कई वर्षों से जनता की सेवा कर रहे हैं। कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ अवधेश कुमार पेशे से वकील भी हैं जो समाज में पिछड़े लोगों के हित में निरंतर लड़ते रहते हैं। 
विज्ञापन


राजनीतिक करियर की बात करें तो अवधेश कुमार 1989 से भाजपा से जुड़े हैं। अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों में भाजपा को सफलता दिलाई है। गरीब कन्याओं के विवाह से लेकर युवाओं के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं। यादव वोटों में खासा पकड़ रखने वाले अवधेश कुमार पार्टी को एक बार फिर से सफलता दिलाने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ-सबका विकास' नारे को अपनी प्रथमिकता मानते हुए अवधेश कुमार ने असमौली की जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। 

क्षेत्र में हमेशा सामाजिक न्याय के लिए खड़ा रहने वाले अवधेश कुमार यादव को विरोधियों की साजिश का सामना भी करना पड़ा है। इन्हें मुलायम सिंह यादव और राम गोपाल यादव के विरुद्ध चुनाव लड़ने और बूथ कैप्चरिंग रोकने के चलते विरोधियों के झुठे मुकदमे का सामना करना पड़ा है, लेकिन ये मुकदमें भी इनके मजबूत इरादों को तोड़ नहीं पाए और अब ये क्षेत्र में जनता की सेवा ज्यादा सक्रियता से जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें