फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: होलिका दहन संग रंगों की बौछार शुरू

Fri, 14 Mar 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदाैसी की पुरानी पैंठ में होलिका दहन करते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। जिले में बृहस्पतिवार की रात शुभ मुहुर्त में 1212 स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के साथ उल्लास और उमंग का दौर शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उधर, होली के हुड़दंग को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

होलिका दहन को लेकर बृहस्पतिवार शाम से ही जगह-जगह उत्साह का माहौल दिखने लगा। होलिका स्थल पर होली के गीतों की मस्ती में लोग थिरकते नजर आने लगे थे। महिलाओं ने धूप, दीप, नैवेद्य आदि का भोग लगाकर अग्नि की परिक्रमा की। देर रात शुभ मुहुर्त में जिलेभर में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए गन्ना, जौ, चने, गन्ने आदि भूने गए। शुक्रवार को दुल्हैंडी का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, घरों में परंपरागत पकवान गुझिया समेत अन्य व्यंजन बनाने में महिलाएं पूरे दिन व्यस्त रहीं।
डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर में 64 स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे। जबकि संभल में दो बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। उनकी सुरक्षा में पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



चंदौसी में पुरानी पैंठ से शुरू हुआ होलिका दहन

चंदौसी। बृहस्पतिवार की रात चंदौसी में पुरानी पैंठ से होलिका दहन शुरू हुआ। जिसके बाद होली मोहल्ला, मनिहार चौक, आवास विकास, शक्तिनगर, सुभाष रोड, गणेश कालोनी, खुर्जा गेट, घटलेश्वर गेट, संभल गेट, मोहल्ला आचारयान समेत अन्य स्थानों पर होलिका दहन हुआ। परिवार के पुरुषों ने होलिका दहन स्थल पहुंच कर गन्ने भून कर परंपरा का निर्वहन किया। साथ ही होलिका से अग्नि ले जाकर घर के आंगन में रखी होली प्रज्ज्वलित की। इसके बाद एक दूसरे के गले मिल कर होली की शुभकामनाएं दीं। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। होली की बधाई का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
बाजारों में रौनक



होली पर बृहस्पतिवार को लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकले। नगर के सभी बाजारों में होली की खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही। बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के मुखौटों के अलावा टापियां और पिचकारी खरीदने का क्रेज दिखा। बच्चों के साथ युवा वर्ग ने भी रंग गुलाल की खरीदारी की। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी का
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें