फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम मालिक के खिलाफ एफआईआर

Sat, 05 Nov 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुगाड़ वाली लिफ्ट टूटने से हादसे में शिक्षिका की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार को दाह संस्कार कर दिया। शिक्षिका के पति की ओर से शोरूम स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

जुगाड़ वाली लिफ्ट हादसे में शिक्षिका नीता सैमुअल (33) पत्नी आशुतोष सैमुअल की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने नीता सैमुअल का दाह संस्कार कर दिया। आशुतोष सैमुअल ने बताया कि उनके दोनों बच्चों और मकान स्वामी फेडरिक जॉनथन की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के पति आशुतोष सैमुअल की तहरीर पर रिपोर्ट बक्सा कारोबारी पंकज कुमार भगत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पादरी आशुतोष सैमुअल के साथ समाजसेवी माधव मिश्रा, विनोद कुमार दत्ता, सुनील सौरभ, सुरेश चंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार डीन, जयशंकर दुबे कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक से मिलकर आरोपी कारोबारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें