फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुनावई और गुन्नौर ब्लॉक के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक में साफ-सफाई में लापरवाही पर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने ब्लॉक जुनावई व गुन्नौर के संबंधित पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस देने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में एसीएमओ ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस बीच पंचायती राज विभाग की प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ का स्पष्टीकरण तलब किया।
इसके अलावा डीएम ने संचारी रोग अभियान का जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाने पर जोर दिया। कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से जानकारी हासिल करें और माइक्रो प्लान के आधार पर काम न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने संचारी रोग अभियान की प्रगति रिपोर्ट रोजाना हासिल कर उसका बारीकी से अध्ययन करने की बात कही। वहीं, प्रगति में बढ़ोतरी न होने पर संबंधित के खिलाफ के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें