फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सत्यापन के समय बंद मिली खाद-बीज की दुकानें, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने शासन के निर्देश पर ओवर रेटिंग, अवैध स्टॉक रोकने के लिए खाद, बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को छह दुकानें बंद मिली। उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही खाद व बीज के छह नमूने जांच के लिए भरे हैं।
टीम के निरीक्षण में किसान समृद्धि केंद्र रजपुरा, अग्रवाल खाद भंडार रजपुरा, गंगा खाद भंडार रजपुरा, सूरज खाद एवं बीज भंडार रजपुरा, बांके बिहारी फर्टिलाइजर्स रजपुरा, अपना बीज एवं खाद भंडार संभल की दुकान सत्यापन के समय बंद पाई है। इन सभी को नोटिस जारी कर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा हरि बाबा खाद बीज भंडार रजपुरा से कीटनाशक थायोमेथाक्सम, रोहताश खाद भंडार रजपुरा से कीटनाशक इमिडाक्लोप्रिड, राघव बीज भंडार रजपुरा से कीटनाशक थायोमेथाक्सन, कृष्ण कुमार अजय कुमार गवां से कीटनाशक लेम्डासाइक्लेथिन, प्रताप एग्रो ब्रदर्स रहोली रोड चंदौसी से कीटनाशक प्रोफीनोफास साइपरमेथिन, गंगा एग्रो जंक्शन केंद्र मझावली से कीटनाशक इमिडाक्लोप्रिड, शर्मा बीज भंडार मानकपुर रोड बनियाखेडा से कीटनाशक लेम्डासाइक्लोथ्रिन का नमूना लिया है। सभी नमूनों को सील करा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शासन के निर्देश पर खरीफ की फसलों में कीटनाशकों की उपलब्धता, गुणवत्ता बनाने, कालाबाजारी, अवैध स्टॉक के भंडार, ओवर रेटिंग रोकने के लिए संयुक्त टीमों के द्वारा अभियान चलाया गया है। 25 दुकानों का निरीक्षण किया। छह दुकानों बंद मिलने पर उनका उन्हें नोटिस जारी कर लाइसेंस निलंबित कर दिया है। -ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें