फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बल्ब बदलते समय करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मलपुर भवानी में मंगलवार की रात बल्ब बदलते समय करंट लगने से सफाईकर्मी प्रेमपाल (35) की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव मलपुर भवानी निवासी सफाईकर्मी प्रेमपाल के घर का बल्ब खराब हो गया। मंगलवार रात करीब 8:30 वह बल्ब बदल रहा था। इसी दौरान उसका हाथ तार को छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। पत्नी सहित अन्य परिजन उस समय घर की छत पर सोए थे। वहीं सफाईकर्मी की चीख सुन पत्नी दौड़कर नीचे आई और बिजली के बोर्ड से बल्ब का प्लग निकाला। इसके बाद परिजन प्रेमपाल को लेकर चंदौसी के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक बेटा व दो बेटी हैं।

पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए किसान की करंट लगने से मौत

संभल।
पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर निवासी किसान संजय (44) को बुधवार सुबह 8:30 बजे करंट लग गया। जिस पर परिजनों ने अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक के पिता लाल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह में वह संजय के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे। दोनों चारा काट रहे थे। इस बीच निजी नलकूप की कोठरी में धुआं निकलता दिखाई दिया। आग लगने की बात सोचकर संजय देखने चला गया, जहां वह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद परिजन संजय को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत से बेटे और पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं किसान को करंट कैसे लगा परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें