गवां के मुख्य बाजार में साप्ताहिक बंदी के दिन वाणिज्यकर की टीम के आने की सूचना पर व्यापारियों में भगदड़ मच गई। सभी व्यापारी दुकानें बंद कर घरों को चले गए। देर शाम तक दुकानें बंद होने के कारण जरूरी सामान की खरीदारी करने वाले परेशान रहे।
कस्बा गवां का बाजार शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के कारण बंद रहता है। इसके बावजूद कुछ व्यापारी दुकानें खोल लेते हैं। शुक्रवार को भी बाजार खुला था। इसी दौरान दोपहर के समय व्यापारियों में अफवाह फैली कि वाणिज्यकर की टीम आ रही है। व्यापारियों ने आनन-फानन में दुकानें बंद की और इधर उधर निकल गए। खरीदार भी सामान खरीदने के लिए भटकते रहे। कुछ खरीदार ऐसे ही लौट गए। देर शाम को व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। फिर लोगों ने सामान खरीदना शुरू किया। संवाद