फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें सजीं, धनतेरस पर जमकर बरसेगा धन

Mon, 05 Nov 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
चंदौसी में धनतेरस पर सजा बर्तन बाजार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौसी। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है, इसलिए धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि क्षीर सागर के मंथन के दिन ही माता लक्ष्मी व कुबेर से प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन सोना चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि चंदौसी के बाजार धनतेरस के लिए सज चुके हैं, सराफा और बर्तन बाजार में खास रौनक है, पांच नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन

धनतेरस के त्योहार के लिए इस बार बाजार में खास तैयारियां की गई हैं, पहली बार बैंकाक व इटेलियन ज्वैलरी, लक्ष्मी गणेश के रंगीन सिक्कों के साथ साथ मिठाइयों व ड्राई फूड्स के आकार के चांदी के आइटम उतारे गए हैं, जो ग्राहकों की पहली पसंद बन सकते हैं। अनुराग ज्वैलर्स और जस्टी गुप्ता सराफ ने बताया कि मिठाई व ड्राई फूड्स के आकार के चांदी के आइटम हैं, इन्हें लोग संभालकर भी रखेंगे, इनमें शुद्ध चांदी का इस्तेमाल किया गया है। रंगीन चांदी के होलमार्क के सिक्के पहली बार ही लोगों को देखने को मिलेंगे तो उन्हें रिझाएंगे भी। पंडित भूदेव शंखधार बताते हैं कि धनतेरस पर नियम और मुहूर्त के आधार पर खरीदारी की जाए तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। अमर उजाला ब्यूरो        
संभल। धनतेरस के लिए बाजार सज गए। इलेक्ट्रानिक शॉप, बाइकों के शोरूम, मोबाइल सेटों के शोरूमों, बर्तन की दुकानों तथा सराफा बाजार में त्योहार की रौनक है। स्थानीय दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों की ओर से दिए गए ऑफरों का प्रचार किया है। दुकानों में ऑफर के बोर्ड लगे हैं। खरीदारी को लेकर उत्साह है।        
विज्ञापन

दुपहिया शोरूम के संचालक मोहम्मद नदीम का कहना था कि दिवाली पर स्कूटरों पर अधिकतम चार हजार रुपये तक की छूट आई है। हीरो कंपनी की तीन नई बाइकें आईं हैं।  इलेक्ट्रानिक्स शोरूम के मालिक राजीव कुमार का कहना है कि फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी में धनतेरस के दिन के लिए कंपनियों के कई आकर्षक ऑफर हैं। बर्तन बाजार में व्यापारी रामऔतार का कहना है कि प्रत्येक प्रकार के बर्तन धनतेरस में बिकते हैं लेकिन अबकी बार तांबे के बर्तन की नई सिरीज है। लेजर की सजावट वाले स्टील के बर्तन आकर्षण का केंद्र बने हैं। धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। साइकिल के व्यापारी क्यूटी का कहना है कि अब दिवाली और धनतेरस पर केवल बर्तन और सोना-चांदी नहीं बल्कि जरूरत के तमाम सामान लोग खरीदते हैं। इसी क्रम में साइकिलों की नई रेंज आई है।  बच्चों की साइकिलें आकर्षक मॉडल में हैं। जबकि बैट्री वाली साइकिलें भी आईं हैं। वहीं सर्राफा बाजार से गुल्लू सराफ ने कहा कि उन्हें धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीदें हैं। मोबाइल सेट के शोरूम संचालक मोहम्मद काशिफ ने कहा कि अबकी बार सभी कंपनियां ऑफर में मोबाइल के साथ ब्लू टूथ, ब्लू टूथ स्पीकर, सेल्फी स्टिक, हेडफोन आदि गिफ्ट में दिए जा रहे हैं। त्योहार पर खरीद में 5 से 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। होंडा शोरूम के संचालक अपार गोयल ने बताया कि होंडा का दुपहिया खरीदने पर चांदी का सिक्का और एक लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जा रहा है। जबकि दुपहिया खरीदने पर होंडा की कार भी मिल सकती है। इसके लिए प्रति सप्ताह लाटरी निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें