धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर कस्बे के समीप बाइक में बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दंपती व मासूम पुत्र घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के पाठकपुर निवासी सत्यपाल पत्नी सीमा व 6 वर्षीय पुत्र पुनीत कुमार के साथ बाइक से बहजोई थाना क्षेत्र के पाठकपुर जा रहे थे। आगरा-मुरादाबाद नैशनल हाईवे पर कस्बा के समीप सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को निजी डाक्टर अस्पताल में भेज दिया।