संभल। चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मकान व दुकान के बचे हिस्सों की मरम्मत शुरू हो गई है। लोगों ने चिन्हित अतिक्रमण को स्वयं तोड़ने के बाद अब बचे शेष हिस्से को बनवाना शुरू कर दिया है। अभी अतिक्रमण की कुछ दुकानें रह गई हैं, इन्हें भी लगातार तोड़ा जा रहा है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अपना काम शुरू करेगा।
संभल में चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए 50 से अधिक दुकान मकान अतिक्रमण की जद में चिन्हित की गईं। इन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। आठ दिन से लगातार चौराहे पर तोड़-फोड़ चल रही है। शुरुआत में अभियान चलाकर पालिका ने चिन्हित अतिक्रमण को ध्वस्त किया। वहीं, दुकान और मकान स्वामी ने अपने हिसाब से चिन्हित अतिक्रमण को ध्वस्त कराया, ताकि उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे। अब जिन दुकान व मकानों का चिन्हित अतिक्रमण का हिस्सा टूट चुका है। उसमें शेष बचे हिस्से की मरम्मत होनी शुरू हो गई है। मुरादाबाद रोड पर चौराहे पर 15 से अधिक दुकानें हैं, जिनका दो से ढाई फीट तक का हिस्सा अतिक्रमण में आया था। जिसे दुकान स्वामियों ने खुद तोड़ लिया। अब बचे हिस्से में मरम्मत कर शटर आदि लगाए जा रहे हैं। अतिक्रमण हटाने का काम अंतिम चरण में है। मलबा भी लगातार हटाया जा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण करेगा।