चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पांच बजे तीन युवकों ने दरवाजा खटखटा कर खुलवाया और घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर गोली जलाई तो खल चोकर कारोबारी की पत्नी बीच में आ गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद भेजा गया है, लेकिन देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। बताते हैं कि खल चोकर कारोबारी पर कई लोगों को कर्ज है।
शहर से मोहल्ला विकास नगर में खल चोकर कारोबारी सचिन शर्मा का दरवाजा किसी ने मंगलवार की सुबह पांच बजे किसी ने खटखटाया। सचिन ने दरवाजा खोला तो तीन लोग दरवाजे पर थे तो धक्का देकर अंदर घुस आए।
शस्त्र दिखाकर घर में लूटपाट करने लगे तो सचिन शर्मा ने विरोध किया। एक बदमाश से धक्का मुक्की होने लगी तो दूसरे बदमाश ने फायर कर दिया लेकिन इसी बीच सचिन शर्मा की पत्नी नीतू शर्मा बीच मे आ गई और गोली उसके पेट में लग गई।
इसके बाद बदमाश भाग निकले। शोर शराबा होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नीतू को राजकीय चिकित्सालय लाया गया है, यहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
सचिन शर्मा पर करीब 40 लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। उसने दो लोगों को मंगलवार को उधार का रुपया देने का वादा करके बुलाया था। दुर्गाधाम के अजयवीर व बदायूं चुंगी के सुरेंद्र उससे रुपये लेने के लिए उसके घर भी पहुंचे थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है लेकिन देर रात तक घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।