फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
चंदौसी में ट्रक की चपेट में आकर मरे किशोर की विलाप करती दादी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली के माल गोदाम रोड पर दस टायरा ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला खुर्जा गेट निवासी सुमित (15) पुत्र शंभू मंगलवार की शाम पांच बजे से घर से साइकिल लेकर घूमने निकला था। जब वह माल गोदाम रोड पर पहुंचा तो अचानक दस टायरा ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
ट्रक चालक सईद निवासी जनपद बदायूं ने तत्काल ट्रक को रोका और शंभू को उपचार के लिए कई चिकित्सकों के ले गया। बाद में वह उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सूचना मिलने पर मृतक शंभू के पिता व दादी समेत अन्य परिजन वहां आ गए। शंभू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुुआ था। दादी कैलादेवी का रो रोकर बुरा हाल था। शंभू जब पांच वर्ष का था तो उसकी मां रुपवती की मौत हो गई थी।
इसके बाद शंभू को उसकी दादी ने ही पाला। पिता ने भी पुत्र की खातिर दूसरी शादी नहीं की। लेकिन शंभू की मौत के बाद मां बेटे बुरी तरह से टूट गए। पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें