फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ट्रेनी कांस्टेबल की अश्लील वीडियो बनाने वाले को धुना

Sun, 16 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी महिला सिपाहियों ने युवक को पकड़ा और धुनाई करके सबक सिखा दिया। लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बिना किसी पुलिस कार्रवाई के उसे छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन

मोहर्रम व दशहरा पर असमोली थाना क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कुछ अंडर ट्रेनी महिला सिपाहियों को भी बुलाया गया था। शनिवार को सुबह सात बजे एक महिला सिपाही बाथरुम में स्नान कर रही थी। बाथरूम की दीवार टूटी हुई थी।

तभी असमोली का एक युवक पहुंच गया। युवक ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बनानी शुरू कर दी। तभी साथी महिला सिपाहियों ने युवक को वीडियो बनाते हुए देख लिया। महिला सिपाहियों ने युवक को पकड़ लिया। मोबाइल अपने कब्जे में लेकर धुनाई शुरू कर दी। कुछ महिला सिपाही इस मामले में कार्रवाई  कराने के लिए थाने ले जाने का प्रयास कर रही थी। कुछ महिला सिपाहियों ने कार्रवाई कराने से मना कर दिया। इसके बाद युवक को भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। अपर  पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें