फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल और डीपी यादव एक साथ लड़ेंगे चुनाव

सार

कैला देवी मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव और राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष बाहुबली पूर्व सांसद डीपी यादव ने संयुक्त रूप से जनसभा की। सभा में शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी को मुख्यमंत्री बनाया और पार्टी के लिए पूरी मेहनत की लेकिन इसके बाद भी साथ नहीं चले। अब राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव हमारे साथ हैं।
विज्ञापन
Shivpal and DP Yadav will fight elections together - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैला देवी मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव और राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष बाहुबली पूर्व सांसद डीपी यादव ने संयुक्त रूप से जनसभा की। दोनों नेताओं ने मंच से आगामी चुनाव एक साथ लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर कैला देवी मंदिर पर यदुकुल उत्थान पुनर्जागरण मिशन की जनसभा हुई। सभा में शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी को मुख्यमंत्री बनाया और पार्टी के लिए पूरी मेहनत की लेकिन इसके बाद भी साथ नहीं चले। कहा कि अगर मिलकर चलते तो अपनी ही सरकार बनती। उन्होंने अपनी अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई है। अब राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव हमारे साथ हैं। हम दोनों मिलकर आगामी चुनाव लड़ेंगे। क्षेत्रीय विधायक को लेकर कहा कि वह भी हमारे साथ नहीं रहीं।
बाहुबली पूर्व सांसद डीपी यादव ने कहा कि मेरा इस क्षेत्र से पुराना रिश्ता है। यहां के लोग मेरे दिल से जुड़े हैं और जुड़े रहेंगे। आगामी समय में हम और शिवपाल यादव मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इस क्षेत्र में जमीन मिलने पर वह मिलकर डिग्री कॉलेज बनवा देंगे।
विज्ञापन

सभा में करन सिंह, कैप्टन सर्वेश सिंह, पूर्व विधायक रामपाल सिंह, हाजी नूरन कुरैशी, पूर्व विधायक विजय यादव, कुंवरपाल यादव, कुणाल यादव आदि रहे। अध्यक्षता भरत गांधी ने की। संचालन सुभाष यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें