फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरी और सैंधरी की मिलक में मकान की छत गिरी, बड़ा हादसा बचा

सार

ओबरी और सैंधरी की मिलक में मकान की कच्ची छत बारिश में गिर गई।सैंधरी में मलबे में तीन बाइकें दब गईं और एक जानवर को चोट लगी है।ओबरी में अंदर सो रहे परिवार के सदस्य छत गिरने की आशंका के चलते पहले ही कमरे से निकल गए थे।
विज्ञापन
The roof of the house collapsed in the meeting of Obari and Sandhri, a big accident was saved. - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओबरी और सैंधरी की मिलक में मकान की कच्ची छत बारिश में गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा बच गया। सैंधरी में मलबे में तीन बाइकें दब गईं और एक जानवर को चोट लगी है। ओबरी में अंदर सो रहे परिवार के सदस्य छत गिरने की आशंका के चलते पहले ही कमरे से निकल गए थे।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार की रात्रि तेज बारिश में ओबरी गांव निवासी अनीस के कच्चे मकान की छत टूटकर गिरी तो तीन मासूम मलबे में दबकर घायल हो गए थे। वहीं देर रात्रि फिर नरगिस के कच्चे मकान की छत की दो बल्लियां टूटकर गिर पड़ी। गनीमत रही की परिजन छत टूटकर गिरने की आशंका भांपते हुए पहले ही बाहर निकल चुके थे। दूसरी ओर, सैंधरी की मिलक में महिला बीना देवी के मकान की कच्ची छत शनिवार की रात आठ बजे के करीब टूटकर नीचे गिर गई। महिला ने रात जागकर बिताई। आसपास के लोगों ने मलबे से समान को सुरक्षित निकालने में मदद की। घटना की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें