फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिवम और स्वीटी का आखिर क्या था रिश्ता, पुलिस भी नहीं समझ पाई, होटल में मिली थी लाश

Sat, 22 Jun 2024 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के एआर होटल में ठहरे स्वीटी और शिवम का शव बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों का क्या रिश्ता था इस पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। परिजन दोनों के किसी भी प्रकार के रिश्ते को इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
संभल के हाेटल में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शव मिलने से एक घंटा पहले करीब पौने नौ बजे युवक पानी की बोतल लेने कमरे से बाहर आया था। उसने तय समय पर कमरा भी छोड़ने की बात कही थी, लेकिन जब मैं कमरे पर खाली करने की जानकारी करने के लिए पहुंचा तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद ही सीढ़ी लगाकर देखा।

विज्ञापन


तब युवक और युवती का शव दिखाई दिया। यह बात होटल के मैनेजर अमित ने बताई है। कोतवाली क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर फत्तेहउल्ला सराय में स्थित एआर होटल के कमरे में हयातनगर मोहल्ला निवासी स्वीटी (23) और दिल्ली के गौतमपुर निवासी शिवम (20) का बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे शव मिला था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। इसमें युवक और युवती की मौत का समय भी करीब नौ बजे के बाद ही माना गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार युवती की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है और युवक की फंदे से लटक कर जान गई है।
विज्ञापन


एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आत्महत्या का ही मामला सामने आ रहा है। आगे की छानबीन जारी है। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह युवती पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी और युवक ने अपने परिजनों को किसी काम से जाने की बात कही थी।

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों कमरा लिया था। आत्महत्या दोनों ने क्यों की है। इसकी जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं। युवती के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम किया गया है। वहीं युवक का शव परिजन दिल्ली ले गए।

Trending Videos

मोबाइल लॉक, नहीं मिला कोई बातचीत का सबूत
होटल के कमरे से शिवम और स्वीटी के मोबाइल मिले हैं। यह दोनों मोबाइल लॉक हैं। ऐसे में पुलिस को कोई कागज भी नहीं मिला है, जिस पर आत्महत्या का कारण सामने आ सके। पुलिस का मानना है कि मोबाइल में बातचीत मिल सकती है।

उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आत्महत्या करने का कारण क्या रहा होगा। क्योंकि युवक और युवती के परिजन स्वीटी और शिवम के रिश्ते से अंजान होने की बात कह रहे हैं।

नौ जून को भी लिया था इसी होटल में कमरा
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि नौ जून को भी स्वीटी और शिवम ने इसी होटल में कमरा लिया था। बृहस्पतिवार को दूसरी बार कमरा लिया था। पुलिस होटल के लाइसेंस की भी छानबीन कर रही है। यदि कोई कमी होगी तो होटल संचालन को बंद कराया जाएगा।

तीन बहनों का इकलौता भाई था शिवम, स्वीटी थी परिवार में सबसे छोटी
दिल्ली निवासी शिवम अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे घर से किसी काम से जाने की बात कहकर निकला था। रात को परिजनों को शव मिलने की जानकारी हुई तो परिजन शुक्रवार की सुबह में संभल पहुंचे। बताया कि शिवम किसी अधिवक्ता के पास काम करता था।

विज्ञापन

संभल के हयातनगर में मौसी का घर है। जहां व अक्सर आता था लेकिन स्वीटी के साथ रिश्ते की किसी को जानकारी नहीं है। यही बात स्वीटी के परिजन कह रहे हैं कि शिवम और स्वीटी के बीच क्या रिश्ता था इसकी जानकारी नहीं है। स्वीटी तो पार्लर पर काम सीखने के लिए जाती थी। इंटर की पढ़ाई कर रही थी और परिवार में सबसे छोटी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें