बहजोई। 25 वर्ष के अनुभव को ध्यान में रखते हुए शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर नियमित किया जाना चाहिए। यह बात उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार को देते हुए कही।शुक्रवार को डिप्टी कलक्टर को दिए गए ज्ञापन में पदाधिकारियों में जिला महामंत्री नेमपाल सिंह का कहना था कि जान गंवाने वाले शिक्षामित्रों के परिवार को आर्थिक सहायता राशि व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
मीडिया प्रभारी पदम सिंह यादव ने बताया कि इससे पहले आज के ही दिन सरकार की ओर से किए गए आदेश के चलते शिक्षामित्रों ने काला दिवस मनाया और विद्यालय में बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कराया। वहीं, दोपहर बाद तीन बजे मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पार्क में शिक्षामित्रों ने सभा करते हुए मृतक शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच जिला प्रवक्ता रविंद्र कुमार खारी समेत मुनेश कुमार यादव संजीव कुमार व हेमवती आदि रहे।