ट्रक का आधा हिस्सा पुलिया पर लटक गया। बस भी सामने से पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। हादसे में अस में बैठे 22 में से 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ कर्मी घायल हो गए। उन्हें हास्पिटल ले जाया गया, जिससे गंभीर घायल एक शिक्षिका को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
ट्रक की टक्कर से एक बुग्गी भी नीचे जाकर गिरी, जिससे वह चकनाचूर हो गई।
शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे कायानाथ गर्ल्स इंटर कालेज रजपुरा की एक स्कूल बस कालेज के स्टाफ को लेकर नरौरा से रजपुरा लौट रही थी। नरौरा के जमुना सिंह मार्ग पर पुलिया के पास सामने से एक ट्रक आ रहा था। बस चालक ने पुलिया को जल्दी पार करने के चक्कर में गति तेज की, लेकिन ट्रक भी आगे बढ़ चुका था। जिससे बस व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक का आधा हिस्सा पुलिया से लटक गया। बस में चीख पुकार मच गई।
बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोग मदद को दौड़े। किसी तरह बैठे शिक्षण स्टाफ को बाहर निकाला। इसमें पूनम पत्नी मोहन सिंह (नरौरा), कन्हई पुत्र छोटे लाल (ढकनगला), कुलदीप पुत्र देशपाल (नई बस्ती नरौरा), पूनम शर्मा पत्नी सीपी शर्मा (कलकत्ती नरौरा), रिंकी वार्ष्णेय (कर्मनगर नरौरा), रश्मि शर्मा पत्नी अवधेश शर्मा (नंदलाल गेट नरौरा), इंदू पत्नी भुवनेश सिंह (नई बस्ती नरौरा), श्वेता सिंह पुत्री मित्र सिंह यादव (नई बस्ती नरौरा) घायल हो गए।
इसमें शिक्षिका कौशल्या पत्नी राहुल (टाउनशिप नरौरा) की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताते हैं कि ट्रक अनियंत्रति होकर बुग्गी में जाकर लगी, जिससे बुग्गी नीते जा गिरी, इसमें बैठी विमलेश पत्नी श्यौराज (हुसैनपुर सैलाब) के साथ ही उसके बच्चे विशाल (10), राधा (8) और निशांत (7) पुलिया में बुग्गी के साथ नीचे गिर कर जख्मी हो गए। बस में कुल 22 लोग सवार थे। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार गया। पुलिस ने घटना का जायजा लिया।