फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शारिक साटा गिरोह का गुर्गा चार साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शारिक साटा का गुर्गा। - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में शारिक साटा का गुर्गा।
विज्ञापन
संभल। असमोली पुलिस ने हरियाणा के जिला फतेहाबाद अंतर्गत थाना सदर के गांव बीघर निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश दिलीप उर्फ दिनेश उर्फ हरीश को गिरफ्तार किया है। आरोपी शारिक साटा गिरोह के लिए वाहन चोरी करने का काम कर चुका है। अलग-अलग जगह अलग नाम व पते के साथ रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर मनोटा-चौधरपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह नाम और पता बदलकर अपराध कर रहा था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म, वाहन चोरी समेत 40 मुकदमे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले मुरादाबाद जिले के कई थानों के शामिल हैं।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि वर्ष 2021 में असमोली पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज किया था। आरोपी तब से ही भागा हुआ था। 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद से लगातार सुरागकशी की जा रही थी। मंगलवार को आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था। इसी दौरान थाना प्रभारी राजीव मलिक ने टीम के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह 32 वर्ष से अपराध कर रहा है। वाहन चोरी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से वाहन चोरी कर नागालैंड, पश्चिम बंगाल व सिलीगुडी जाकर वाहन बेचने की बात को स्वीकार किया है। साथ ही यह भी बताया कि आरोपी ने 2014 तक शारिक साटा गिरोह के लिए काम किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
000000000000
आरोपी ने डकैती की घटना में दुष्कर्म किया था
एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 40 मामले दर्ज हैं। इसमें एक मामला वर्ष 2000 में मुरादाबाद के कुंदरकी थाने में दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी ने डकैती की घटना में दुष्कर्म भी किया था। वह मामला विचाराधीन है। अन्य अपराध भी गंभीर किए हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग पहचान से रह रहा था। आरोपी का और रिकॉर्ड भी तलाश किया जा रहा है।
00000000000000
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना प्रभारी राजीव मलिक, क्राइम इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, दरोगा नवीन शर्मा, सिपाही योगेश तोमर, रोबिन राठी और मयंक शर्मा शामिल रहे।
00000000000000

पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है। अलग-अलग राज्यों में अलग नाम और पते के साथ छिपता रहा। असमोली पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी ने बताया है कि वह सक्रिय अपराधी है। उसको जेल भेज दिया गया है। गिरोह की जानकारी टीम द्वारा जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें