फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

सार

शारदीय नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूपसंभल।इसके अलावा मंदिर के बाहर प्रसाद आदि की दुकानें भी सजाई जा रही हैं।श्रद्धालु भी नवरात्र की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
विज्ञापन

संभल। सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जहां माता के मंदिरों व दरबारों को सजाने-संवारने का काम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर समय कम होकर भक्त भी व्रत व पूजा-अर्चना को लेकर उत्साहित हो तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। जिसके चलते देवी मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है। मंदिरों में रंगाई पुताई का कार्य पूरा हो चुका है। अब मंदिरों में साफ सफाई का कार्य चल रहा है। इसके अलावा मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। नगर हल्लू सराय स्थित सिद्ध पीठ श्री चामुंडा देवी मंदिर पर नवरात्रों में काफी संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यहां विशेष रौनक देखने को मिलती है। दिनभर इन मंदिरों में कार्यक्रम चलते हैं, सुबह और शाम श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ती है। यहां विशाल मेला लगता है। इसी क्रम में नवरात्रि को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर में दिनभर सजावट का काम चलता रहा। रंग बिरंगी लाइटों से मंदिर को सजाकर सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर के बाहर प्रसाद आदि की दुकानें भी सजाई जा रही हैं। बाजार में भी माता के पोशाक की दुकानों सज गई हैं। नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। श्रद्धालु भी नवरात्र की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें