कार की टक्कर से बाइक सवार ताऊ और भतीजे की मौत
बहजोई (संभल)। कार की टक्कर से बाइक सवार ताऊ और भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा बहजोई-रजपुरा मार्ग पर गांव टिकटा के पास हुआ। कार पुलिस के कब्जे में है। चालक फरार हो गया।
शनिवार को दोपहर तीन बजे करीब बहजोई-रजपुरा मार्ग पर गांव टिकटा के पास कार की टक्कर से बाइक चालक सलीम यादव पुत्र मदनलाल यादव (20) व उसके ताऊ रघुराज सिंह पुत्र दयाराम (65) निवासी मिलक सैंजना ओढ़ों की मढ़ैय्यां थाना हयातनगर जिला संभल गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां मय पुलिस के मौके पर पहुंच गए और हादसे की जांच पड़ताल की। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के मुताबिक सलीम व रघुराज सुबह घर से किसी काम से अपने परिचित के यहां गांव थाना धनारी के गांव सिंहपुर गए हुए थे। दोपहर बाद दोनों ताऊ-भतीजे सिंहपुर से घर लौट रहे थे। सलीम बाइक चला रहा था। तभी रास्ते में गांव टिकटा के पास हादसा हो गया और दोनों की जान चली गई। दोनों की खेती-किसानी से जुड़े थे। मृतक रघुराज सिंह बेटे रिंकू ने कोतवाली में तहरीर देकर वाहन के अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों को कहना था कि बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी।