फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने से 56 घरों में छाया एक माह से अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। विकास खंड बनियाखेड़ा के गांव मोहम्मदपुर काशी के 56 घरों में पिछले एक माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरा है। ग्रामीण विद्युत ट्रांसफार्मर ठीक कराने को विद्युत अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया हैं।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर काशी की आबादी छह हजार है। इस गांव में चार ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई दी जा रही है। ईदगाह के पास लगे ट्रांसफार्मर से 56 उपभोक्ताओं के यहां कनेक्शन हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण इन घरों में पिछले एक माह से अंधेरा है। इससे रात में चोरी का खतरा बना रहता है। सबमर्सिबल का कनेक्शन होने के बाद पानी भी नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विद्युत विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इसमें मसरुर अहमद, अली शौकत, मुर्तजा अली, गुल मोहम्मद, बुनियाद अली, अलीसेन, अशफाक, रियाज मोहम्मद, नत्थू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें