फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कामाख्या, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्स. समेत कई ट्रेन लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी अपने तय समय से विलंबित रही।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। 15622 कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस का चंदौसी पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 3:50 बजे था, लेकिन ट्रेन तीन घंटे 36 मिनट की देरी से सुबह 7:26 बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय सुबह 2:55 बजे के बजाय सुबह 4:12 बजे पहुंची। वहीं, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुबह 4:57 बजे के स्थान पर 42 मिनट की देरी से सुबह 5:39 बजे चंदौसी पहुंची। 54352 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर का आने का समय सुबह 7:25 बजे था, लेकिन यह एक घंटे चार मिनट की देरी से 8:29 बजे स्टेशन पहुंची।
ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को प्लेटफार्म पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। गर्मी और उमस के बीच ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि देरी से पहुंची ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से ही देरी से चल रही थीं। इसी कारण चंदौसी स्टेशन पर भी उनके आगमन में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें