फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये लेने और बाद में रकम लौटाने से इन्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कांकसी निवासी गौतम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि धनारी थाना क्षेत्र के गांव भागनगर निवासी किशन वीर ने रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे पांच लाख रुपये मांगे थे। आरोप है कि 20 दिसंबर 2019 को उसने 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद 10 जनवरी 2020 को 50 हजार रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा किए गए। बाद में शेष रकम के रूप में एक लाख रुपये और खाते में भेज दिए गए। इस प्रकार कुल दो लाख रुपये दिए गए।


पीड़ित का आरोप है कि पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इस दौरान आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जारी नियुक्तिपत्र दिखाते हुए कहा कि जल्द ही उसका नंबर भी आ जाएगा। नियुक्तिपत्र की जांच कराने पर वह फर्जी निकला।
विज्ञापन




गौतम के अनुसार, शक होने पर उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया और कहा कि न नौकरी लगवा सकता है और न ही रुपये लौटाएगा। आरोप है कि रिश्तेदारों के माध्यम से रकम वापस मांगने पर धमकी भी दी गई।



पीड़ित ने बताया कि पहले थाना स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद एसपी से शिकायत की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल ने बताया कि एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें