फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली में दो क्लीनिक सील, दवाएं जब्त

Thu, 22 Feb 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
medicines
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने असमोली क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। जनपद के नोडल अधिकारी ने दो क्लीनिक सील करा दिए। दवाएं जब्त कर ली गईं। मौके पर झोलाछाप डाक्टर कोई अभिलेख या डिग्री नहीं दिखा पाए। इन्हें समय दिया गया। नोडल अधिकारी ने पत्रावली तैयार कर ली है। साक्ष्य नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को नोडल अधिकारी डा. सौवीर सिंह ने टीम के साथ असमोली क्षेत्र में छापेमारी की। इससे झोलाछाप डाक्टरों में हड़कंप मच गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि गांव भटपुरा में एक जच्चा बच्चा केंद्र नाम से क्लीनिक संचालित मिला। एक व्यक्ति ने बीयूएमएस की डिग्री होना बताया। मगर मौके पर न तो डिग्री दिखा सके और न ही पंजीकरण के अभिलेख दिखाए।

इसी तरह गांव मवई ठाकरान में एक क्लीनिक पर मरीजों का इलाज चल रहा था। यहां भी डिग्री या अभिलेख नहीं दिखाए जा सके। उन्होंने बताया कि दोनों क्लीनिक सील कर दिए गए। दवाएं जब्त की गईं। संबंधित व्यक्तियों को दो दिन का समय दिया गया है। कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार कर ली गई है। अगर संबंधित व्यक्ति अभिलेख या डिग्री नहीं दिखाते हैं तो तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। टीम की कार्रवाई के दौरान खलबली मची रही। खबर मिलने पर आसपास के झोलाछाप डाक्टर भी क्लीनिक बंद करके खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें