नेशनल हाईवे पर शीरे के टैंकर से रोडवेज बस भिड़ गई। इससे रोडवेज बस चालक सहित करीब 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस और डायल 100 पुलिस ने आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भी हादसे की जांच-पड़ताल की। करीब ढाई घंटे तक रेस्क्ूय चला। अगले दिन सुबह को एनएच पर लोगों की भीड़ रही। हादसा बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट हुआ।
सोमवार की रात सवा बारह बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट बहजोई की ओर से चंदौसी की ओर जा रही एक रोडवेज बस आगे चल रहे शीरे के टैंकर से भिड़ गई। टक्कर जबरदस्त थी। तेज आवाज हुई और रोडवेज बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार शुरू हो गई।
सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस व डायल 100 पुलिस ने घायलों में राजीवपाल सिंह निवासी पटवाई रामपुर, नीरज भटनागर निवासी लाकड़ी फाजलपुर मुरादाबाद, शमा निवासी रामपुर, अमित रस्तौगी दीनदयाल नगर मुरादाबाद, प्रताप सिंह निवासी लाइनपाल मुरादाबाद, जयदेश व देवेंद्र सिंह निवासी गिनौना थाना डोलना कासगंज, इसरार ं, गांव मिठनपुर संभल, नूर सवा निवासी घेर रामपुर, मुजफ्फर अली निवासी रामपुर, श्रीपाल सिंह निवासी विकासनगर मुरादाबाद, मनोज चौहान व मयंक चौहान निवासी राजपूत कालौनी हसनपुर अमरोहा, अभिषेक ग्राम गौड़ कटघर मुरादाबाद व चालक राजीव कुमार मिश्रा निवासी रामपुर सिवरई देवरिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर राजीवपाल सिंह, नीरज भटनागर, शमा, प्रताप सिंह, इसरार, नूर सवा, मनोज चौहान, मुजफ्फर अली, अभिषेक व राजीव कुमार मिश्रा को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जेसीबी व दमकल बुलाकर टैंकर व रोडवेज बस को सड़क किनारे लगवाया गया। सड़क पर बिखरे शीरे को भी उठवाया गया। देर रात करीब तीन बजे तक रेस्क्यू चला।
एनएच पर हुए हादसे में यह घायल हुए हैं यात्री
एनएच पर हुए हादसे में घायलों में राजीवपाल सिंह निवासी पटवाई रामपुर,नीरज भटनागर निवासी लाकड़ी फाजलपुर मुरादाबाद,शमा निवासी रामपुर,अमित रस्तौगी पुत्र विपिन रस्तौगी दीनदयाल नगर मुरादाबाद, प्रताप सिंह पुत्र मुकेश कुमार निवासी लाइनपाल मुरादाबाद, जयदेश पुत्र साहूकार सिंह व देवेंद्र सिंह पुत्र सूबेदार सिंह निवासी गिनौना थाना डोलना कासगंज, इसरार पुत्र हामिद खां, गांव मिठनपुर संभल, नूर सवा पत्नी मुजफ्फर अली निवासी घेर रामपुर, मुजफ्फर अली पुत्र असगर अली निवासी रामपुर, श्रीपाल सिंह पुत्र खान सहाय निवासी विकासनगर मुरादाबाद, मनोज चौहान पुत्र हरिचरन व मयंक चौहान पुत्र मनोज चौहान निवासी राजपूत कालौनी हसनपुर अमरोहा, अभिषेक ग्राम गौड़ कटघर मुरादाबाद व चालक राजीव कुमार मिश्रा निवासी रामपुर सिवरई देवरिया घायल हुए हैं।
गैस कटर से बस काटकर निकाला गया चालक
एनएच पर हादसे के बाद बस इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, कि चालक बुरी तरह से स्टेयरिंग में फंस गया था। गैस कटर की सहायता से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक राजीव कुमार मिश्रा को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।