फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर मांगी खुशहाली

Tue, 17 Sep 2024 05:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिद्ध पीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पक्का बाग सरायतरीन में बाबा अमरनाथ बर्फानी के दिव्य दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। साथ ही भंडारा में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। आयोजन के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली के रूप में महाउत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नवनीत कुमार ने पूजा-अर्चना कर व चंद्रपाल वार्ष्णेय, रामकेहर आर्य, कमल कौशल वार्ष्णेय, अनुराग गुप्ता, अनिल सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। राजेश सिंघल, निर्दोष आढ़ती, अजय सिंघल ने भंडारे के प्रसाद का भोग लगाकर भंडारा शुरू कराया। दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ऊंची-नीची पगडंडियों से गुजरते हुए श्रद्धालु गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचे और माथा टेककर बाबा बर्फानी की दर्शन यात्रा शुरू की। इसके बाद महादेव के भव्य स्वरूप, श्री सांईराम, खाटू श्याम बाबा आदि के दर्शन करते हुए पहाड़नुमा चढ़ाई करते हुए पवित्र गुफा में पहुंचे। जहां पर 15 फीट ऊंचे हिम शिवलिंग के रूप में बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन कर मनौती मांगी। सरायतरीन व हयातनगर से संभल आने-जाने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला गया। पुलिस व पीएसी तैनात रही। इस दौरान कपिल सिंघल, अरविंंद कुमार, गिरिराज किशोर, विष्णु कुमार, मोनू, विनय सैनी, गोपेश गुप्ता, ललित, दीपक गुप्ता, शीलू गांधी, चंद्रपाल सैनी, प्रमोद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें