फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सचिवालय पर ताला लटका देख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Jan 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुमसानी में मंगलवार को पंचायत सचिवालय पर ताला देखकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जांच कराकर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सचिवालय हर रोज सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुलना चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं होता। सचिवालय में ग्राम पंचायत सहायक तैनात नही है। ग्राम पंचायत सचिव कोनाल सिंह की तैनाती है। एक सप्ताह में 3-4 बार ही यह खुलता है, लेकिन समय से पहले ही बंद कर दिया जाता है। इस कारण आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, दिव्यांग प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, चरित्र प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आवेदन एवं संशोधन, टीकाकरण पंजीकरण आदि कार्य नहीं करा पा रहे हैं। इस मामले की जांच कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में धीरज सिंह, राजीव राघव, गुडडू पाल, मोती सिंह, नन्हे सिंह, विष्णु पाल सिंह, डालचंद्र सिंह, किशनपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें