कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। डीजे बजता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात रिजर्व पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा के लेकर बैठ में पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन विजय सिंह मीणा ने कहीं। उन्होंने अधीनस्थों को डीजे स्वामियों को कांवड़ियों को किराए पर डीजे नहीं देने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा, रूट डायवर्जन कर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
आईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर एंबुलेंस, क्रेन और एक निजी वाहन की व्यवस्था करें। सेवा शिविरों को सड़क से दूर किनारे पर लगवाएं, कांवड़ियों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मुख्य मार्ग, शिविरों तथा सड़क किनारे स्थित मस्जिदों और ईदगाहों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के आदेश दिए। उन्होंने नमाज के दौरान भी एहतियात बरतने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की तैनाती और गश्त पर जोर दिया।
शिवालयों और मेले वाले स्थानों पर भी पूरी चौकसी बरती जाए। पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद रेंज, मुरादाबाद ओंकार सिंह व पुलिस अधीक्षक सभाराज समेत जिलेभर के सीओ व थानेदार मौजूद रहे।