फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जेनरेटर के नीचे दबने घायल बालक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 10 Jul 2024 04:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। कस्बे के मोहल्ला मुंडा में शनिवार को जेनरेटर के नीचे दबने से घायल हुए रतन सिंह के बेटे प्रेमशंकर उर्फ टिपारू (12) की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडा निवासी पुनीत कुमार की दुकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को पुनीत कुमार के पड़ोसी रतन सिंह का बेटा प्रेमशंकर निर्माण कार्य के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह दुकान के बाहर खड़े जेनरेटर पलटने पर उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए थे। जहां पर सोमवार की रात बालक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। परिजनों ने बताया कि बालक अपने छह बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता मजदूरी कर परिवार की गुजर कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें