फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव अाराधना के लिए भक्त और सुरक्षा के लिए पुलिस तैयार

Sun, 11 Feb 2018 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
चंदौसी में महाशिवरात्रि के लिए मूंछों वाले मंदिर में तैयारियां करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिनी वृंदावन कहलाने वाली चंदौसी नगरी और आसपास के क्षेत्रों में महाशिव रात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। रविवार को चंदौसी से बड़ी संख्या में कांवड़ियों गंगातटों की ओर रवाना होंगे और सोमवार को गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे। इसी दिन चंदौसी में विशाल कांवड़ शोभायात्रा निकाली जाएगी। आज ही पूरे शहर को केसरिया पताकाओं से सजा दिया गया है। इधर, पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्‍था को लेकर तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन



महाशिवरात्रि के लिए शहर व ग्रामीण अंचलों के सभी प्रमुख मंदिरों पर सफाई व्यवस्था चल रही है। कांवड़ यात्रा में विशेष कार्यक्रम के तहत रविवार को चंदौसी से कांवड़ियों के विशेष जत्थे गंगातट राजघाट नरौरा के लिए रवाना होंगे। 12 फरवरी को सुबह चार बजे गंगातट पर पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल लेकर वापस होंगे।

 
12 फरवरी को ही चंदौसी में कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में खुर्जागेट से शाम को भव्य कांवड़ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दिन चंदौसी-बबराला रोड पर जगह जगह भंडारे लगाए जाएंगे। 13 फरवरी को शिव भक्त शिवालयों पर कांवड़ चढ़ाएंगे, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मुख्य रूप से 
विज्ञापन



मौलागढ़ शिव मंदिर, मूंछो वाले शिव मंदिर, गोलागंज शिव मंदिर, बेरनी प्राचीन शिव मंदिर, बहजोई के सादातबाड़ी पातालेश्वर महादेव मंदिर आदि जिले के सभी प्रमुख मंदिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा। श्री भोले भंडारी सेवा मंडल श्री शिवशक्ति सेवादार के कार्यकर्ता भी मंदिरों में पूरी रात रहकर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करते हैं। चंदौसी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। इधर, बहजोई में भी पुलिस कर्मियों ने तैयारियों को लेकर क्षेत्र का जायजा लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें